फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC/ST एक्ट में संशोधन के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर दून में अलर्ट, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

Wed, 05 Sep 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bharat bandh - फोटो : demo pic
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्ण वर्ग के संगठनों की ओर से भारत बंद के आह्वान पर राजधानी में भी अलर्ट रहेगा। इस दौरान महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि एलआईयू और इंटेलीजेंस यूनिट भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भी संभावित स्थिति को देखते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है।

विज्ञापन


बता दें कि एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्ण वर्ग के संगठन आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर देश के संवेदनशील जिलों में धारा 144 भी लागू की गई है। प्रदेश में भी इसका असर दिख सकता है, लिहाजा पुलिस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कई इनपुट और सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस और एलआईयू को अलर्ट रहने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखे जाने पर तत्काल रोकथाम के कदम उठाए जाएंगे। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने किसी प्रकार के आंदोलन या प्रदर्शन की सूचना होने से इंकार किया है। वहीं अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल का कहना है कि पूरे देश में प्रदर्शन होते हैं तो इसका असर देहरादून में भी देखा जा सकता है। वादकारियों को परेशानी न हो इसलिए यह घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें