फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात के सियासी मायने: नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, इस विवाद से जोड़ा जा रहा

Wed, 07 Sep 2022 02:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सियासी हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली दौरे पर जाने की चर्चाएं गरमाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि भी की। वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं से भेंट की।
विज्ञापन
नड्डा से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर नड्डा से भेंट की। इस बीच वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं से भेंट की। सियासी दिग्गजों की मेल मुलाकात और दौड़धूप के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन्हें भर्तियों को लेकर गरमाए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि पंचायत चुनाव की तैयारी के मद्देनजर वित्त मंत्री ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। मंगलवार को सियासी हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली दौरे पर जाने की चर्चाएं गरमाई। 


ये भी पढ़ें...हरिद्वार जिला पंचायत : लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा के 44 प्रत्याशी घोषित, प्रतिष्ठा का सवाल बना चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नड्डा से मुलाकात को  शिष्टाचार भेंट करार दिया। हालांकि मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की संभावना से इनकार नहीं किया। उधर, प्रदेश पार्टी मुख्यालय में शाम के समय वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन से भेंट की। सियासी हलकों में वित्त मंत्री की मुलाकात को विधानसभा में भर्ती प्रकरण से उपजे हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें