फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Rawat: पूर्व मुख्यमंत्री 'हरदा' का जवाब नहीं...अब चाय बांटते आए नजर, शादी में जीता बरातियों का दिल

Thu, 12 Dec 2024 03:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत कर्णप्रयाग में एक शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां बरातियों का दिल जीत लिया। अब इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी गतिविधियों से सबका ध्यान खींचते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने बरातियों का दिल जीत लिया। आलम यह रहा कि हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।

विज्ञापन




बुधवार रात्रि को कर्णप्रयाग में एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने बरातियों को चाय पिलाना शुरू कर दिया। वह लोगों से मिलते रहे और मालाएं लेकर लोगों का स्वागत भी करते रहे।

हाथ में चाय का जग पकड़ कर हरीश रावत बरातियों को चाय पिलाते रहे। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भाया, जिस वजह से उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। वहीं समारोह में मांगल गा रहे लोक कलाकार, नृत्य कर रहे छोलिया कलाकारों का भी उन्होंने उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति, परंपराओं को जोड़े रखने के लिए दी बधाई

हरीश रावत ने संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों का भी समारोह में स्वस्तिवाचन एवं अन्य परंपराओं के निरवहन के लिए उत्साहवर्धन किया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और कर्णप्रयाग निवासी हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे की शादी समारोह में हरीश रावत पहुंचे थे।। उन्होंने हरिकृष्ण भट्ट, जयकृष्ण और रामकृष्ण भट्ट को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ शादी समारोह करने पर बधाई दी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार, युवा कल्याण मंत्री ने की घोषणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें