फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज, हादसे में हुए थे घायल

Sat, 25 Sep 2021 04:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री भट्ट शुक्रवार को अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कीर्तिनगर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव के समीप टायर फटने से उनका वाहन सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री व उक्रांद के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री व उक्रांद के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिन्हें शनिवार को देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


टायर फटने से उनका वाहन सड़क पर पलट गया
पूर्व कैबिनेट मंत्री भट्ट शुक्रवार को अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कीर्तिनगर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव के समीप टायर फटने से उनका वाहन सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवप्रयाग में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दिवाकर भट्ट को रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें देवप्रयाग से एअरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया है। 
विज्ञापन


कान, कंधे, पीठ और पैरों में चोट
कार में दिवाकर भट्ट के अलावा उनके पीआरओ कमल राणा, ड्राइवर मनोज भट्ट और लक्ष्मण सिंह बंगारी सवार थे। भट्ट के कान, कंधे, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं। अन्य तीनों लोग भी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपने वाहन से चारों को सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. आदित्य ने बताया कि भट्ट के कंधे में फ्रैक्चर है। रक्तचाप भी बढ़ा हुआ है। कान में टांके लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें