महासंघ ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई। महासंघ का कहना है कि पिछले लगभग ढाई साल से उम्मीदवार भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था।
परीक्षा केंद्रों पर नहीं हुई चेकिंग
परेड ग्राउंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संघ ने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संघ का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर 70 प्रतिशत उम्मीदवारों की चेकिंग नहीं की गई। जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की चेकिंग की जाती है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में उम्मीदवार परीक्षा कक्ष तक मोबाइल फोन ले गए। हरिद्वार व पौड़ी जिला में ब्ल्यू टूथ से नकल की गई।