नंदा अष्टमी पर नैनीताल में मौसम के रंग बदलने के साथ ही भक्ति और अध्यात्म का रंग भी बदलता रहा। विदेशी भी मां नंदा की भक्ति में रमे हुए नजर आए। खुद को मां नंदा-सुनंदा की फोटो खीचने से नहीं रोक पाए विदेशी भक्त। मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में रम गया यह विदेशी जोड़ा। पूजा अर्चना के बाद घंटी बजाते विदेशी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की आराध्य देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन करने तथा प्रसाद चढ़ाने के लिए लाइन में लगे विदेशी भक्त। कुमाऊं मंडल की आराध्य देवी हैं मां नंदा-सुनंदा। मुनस्यारी के डांडाधार नंदा मंदिर में चांचरी गायन करती महिलाएं।