फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पछवादून में पहली बार रेस्क्यू हुआ भारत का सबसे खूबसूरत सांप, सर्पमित्र ने घर से पकड़ा, वीडियो

Fri, 02 Jan 2026 08:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

कैंचीवाला निवासी प्रमोद कुमार ने अपने घर में सांप दिखाई देने की सूचना दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने सांप को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
कैंचीवाला से रेस्क्यू किया गया टविन-स्पाटेड़ वुल्फ। स्रोत विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग की टीम ने ग्राम कैंचीवाला स्थित एक आवासीय भवन से भारत की अत्यंत सुंदर प्रजाति की सूची में शामिल लाइकोडोन जारा सांप (ट्विन-स्पॉटेड वुल्फ स्नेक) को रेस्क्यू किया है। पछवादून में इस प्रजाति का सांप पहली बार रेस्क्यू किया गया है। सांप को वन क्षेत्राधिकारी की देखरेख में उसके प्राकृतिक आवासीय क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज में शनिवार की सुबह कैंचीवाला निवासी प्रमोद कुमार ने अपने घर में सांप दिखाई देने की सूचना दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने सांप को रेस्क्यू किया। बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप टविन-स्पाटेड वुल्फ प्रजाति का है। इस प्रजाति के सांप का रेस्क्यू पछवादून में पहली बार किया गया है। बताते चलें कि लाइकोडोन जारा नामक प्रजाति के सांप को टविन-स्पाटेड वुल्फ स्नेक के रूप में जाना जाता है।

Dehradun News: मालरोड में बैरियर तोड़ने वाले अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

समस्त एशिया में पाया जाने वाला यह सांप उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुतायत में पाया जाता है और यह गैर विषैली प्रजाति का है। यह सांप भारत के अत्यंत सुंदर सांपों की सूची में शामिल है। वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया सांप को उसके वातावरण के हिसाब से उसके प्राकृतिक आवासीय क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




कबर बिज्जू को किया रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने डाकपत्थर स्थित एक आवासीय भवन से कबर बिज्जू नामक वन्य जीव को रेस्क्यू किया। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को मिली सूचना के आधार पर सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने मौके पर पहुंचकर बिज्जू का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया पकड़े गए वन्य जीव को आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें