फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालरोड में बैरियर तोड़ने वाले अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। मालरोड में बैरियर तोड़ने वाले अज्ञात वाहन चालक समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 30 दिसंबर की देर रात अज्ञात वाहन चालक ने बैरियर तोड़ दिया था। पालिका के कर्मचारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया था लेकिन चालक फरार हो गया था। वाहन में कुछ युवा सवार थे और तेज आवाज में गाने चलाकर गाड़ी के अंदर ही नाच रहे थे। इन युवाओं ने बैरियर तोड़ने का भी वीडियो बनाया था। मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने वाहन चालक ने सरकारी संपत्ति को जान-बूझकर क्षति पहुंचाया गया है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। सीसीवीटी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें