फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा योजना को इन्होंने बनाया व्यापार

Mon, 07 Oct 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना लागू कर लोगों के मन आशा तो जगा दी, लेकिन योजना की शुरुआत से हो रही लापरवाही अभी भी जारी है।
विज्ञापन


अधूरे फॉर्म जमा करवा रहे लोग
सर्वे के दौरान ठीक से जानकारी न दिए जाने की वजह से कई लोग अधूरे फॉर्म जमा करवा रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने फॉर्म भरने का धंधा शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा बिल के तहत भरे जा रहे फॉर्म पर लोगों में असमंजस बना हुआ है।

न तो फॉर्म बांट रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लोगों को ठीक जानकारी दे पा रही हैं, न ही जिला पूर्ति विभाग कुछ बता रहा है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में अधूरे फॉर्म जमा हो रहे हैं। लोग जानकारी लेने दफ्तरों और पार्षदों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


फॉर्म भरने का धंधा शुरू
दूसरी ओर, ब्रह्मपुरी वार्ड के कुछ मोहल्लों में कुछ लोगों ने फॉर्म भरने का धंधा शुरू कर दिया है। सड़कों पर बाकायदा टेबल लगाकर ये लोग फॉर्म भर रहे हैं। इसके एवज में प्रति फॉर्म दस रुपए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य का कहना है कि फॉर्म जमा होने के बाद ही पता चलेगा कि उनमें किस तरह की कमियां हैं। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। कहा कि वसूली के बारे में उन्हें पता नहीं है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें