पेसिफिक मॉल में शुरू हुआ फूड फेस्टिवल। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। फेस्टिवल में लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों और स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है, इसके साथ ही त्रिगुण, विस्तरम और रिहा जैसे म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।
फेस्टिवल के आयोजन पर मॉल के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा मॉल की टीम हमेशा ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉल में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेनेटाइजर की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहती है। बताया कि फेस्टिवल 26 से 28 नवंबर तक चलेगा।