ग्रामीणों का कहना है कि पुल एक सप्ताह के भीतर नहीं बना तो वे जरूरतमंद चीजों को गांवों तक नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता हिरा सिंह चिराल का कहना है कि 2013 की आपदा के बाद सीमांत के गांवों को जाने वाले पैदल रास्ते पूरी तरह पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं। बचे कुचे रास्ते भी हर साल आ रही आपदा की भेंट चढ़ चुके हैं। उन्होंने शीघ्र पुल के निर्माण की मांग की है।
ग्रिफ ने सेनरगाड़ में शुरू किया नए पुल का निर्माण कार्य, पांच दिन में हो जाएगा तैयार
चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनरगाड़ में एक दिन पूर्व ध्वस्त हुए बेली ब्रिज के बाद 110 मीटर लंबे नए बेली ब्रिज निर्माण कार्य ग्रिफ ने शुरू कर दिया है। ग्रिफ के सूत्रों का कहना है कि पांच दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल के टूटने से भारत चीन सीमा का मुख्यालय से संपर्क कट गया था।
सुनेरगाड़ में पुल टूटने के बाद ग्रिफ के अधिकारियों को पुल के निर्माण का तेजी से करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ये पुल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
-अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम मुनस्यारी।