फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार राजभवन पुष्प प्रदर्शनी में ये होगा खास

Thu, 13 Feb 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित राजभवन में 22 फरवरी से उद्यान विभाग पुष्प प्रदर्शनी लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख आकर्षण
इसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। उद्यान विभाग इसके प्रवेश फॉर्म मुहैया करा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान रंगबिरंगे फूल और नर्सरियों के स्टॉल के साथ बच्चों के लिए पेंटिंग-रंगोली कॉम्पिटीशन प्रमुख आकर्षण होगा।

दो दिन की प्रदर्शनी में फूलों और नर्सरियों के स्टॉल लगेंगे। लॉन गार्डन के प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल घर जाकर करेगा। प्रदर्शनी में किसानों को फूल-सब्जियों की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि विभिन्न जिला उद्यान अधिकारी कार्यालयों और नर्सरियों में फॉर्म उपलब्ध हैं। इसे यूकेडॉटजीओवीडॉटइन से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


तीन आयु वर्गों में पेंटिंग कॉम्पिटीशन
पेंटिंग प्रतियोगिता में 5-10,10-14 और 14-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। यहां रंगोली प्रतियोगिता भी होगी।

हाथोंहाथ भर सकते हैं फॉर्म
जिन प्रतिभागियों को प्रवेश फॉर्म नहीं मिल पाया है, वे 21-22 को राजभवन से फॉर्म ले सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के मुताबिक 21 जनवरी को सुबह आठ से शाम छह बजे तक और 22 फरवरी को सुबह आठ से दस बजे तक फॉर्म मुफ्त दिए जाएंगे।

प्रदर्शनी में लगाएं इनके स्टॉल
प्रदर्शनी में जरबेरा, गुलाब, लिलियम, लिली, मैरीगोल्ड आदि फूलों के स्टॉल लगाया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें