हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर शुरू होगी अमृतसर की फ्लाइट
एलायंस एयर की देहरादून-अमृतसर फ्लाइट हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से दो दिन पहले 23 मई को शुरू की जाएगी। जबकि वाराणसी वाली फ्लाइट को 23 मार्च से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और पंतनगर से कनेक्ट किया जाएगा। यह फ्लाइट दिल्ली से पिथौरागढ-पंतनगर-वाराणसी के बीच उड़ान भरेगी।
देहरादून-अयोध्या फ्लाइट को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। जिस कारण यह फ्लाइट फुल चल रही है। दूसरे शहरों की उड़ानों को भी नियमित किया जा रहा है। आगामी समर शेड्यूल में दून एयरपोर्ट कुछ और नए शहरों से जुड़ सकता है।
- प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक