फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 5.26 मेगवाट क्षमता बिजली बनेगी

Sat, 04 Nov 2023 05:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जुलाई 2023 में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें 20 मेगावाट क्षमता के सात प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मिले। शुक्रवार को शासन स्तर पर सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति ने सौर ऊर्जा प्रस्ताव की समीक्षा कर पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सौर ऊर्जा नीति के तहत प्रदेश सरकार ने 5.26 मेगावाट के पांच सौर प्रोजेक्ट लगाने की मंजूरी दे दी है। इसमें लगभग 24 करोड़ रुपये का निवेश होगा और प्रदेश में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी ने सौर नीति के तहत जुलाई 2023 में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें 20 मेगावाट क्षमता के सात प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मिले। शुक्रवार को शासन स्तर पर सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति ने सौर ऊर्जा प्रस्ताव की समीक्षा कर पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

इसमें ईविंसिया रेन्युवल प्राइवेट लिमिटेड, सहारा साय प्राइवेट लिमिटेड, टेक्नोक्स इंजीनियरिंग एंड सर्विस, सहारा साय, काशी विश्वनाथ स्टील टैक्सटाइल्स मिल लिमिटेड कुल 5.26 मेगावाट (5265 किलोवाट) के सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे। इसमें 24 करोड़ का निवेश किया जाएगा। सचिव ऊर्जा ने बताया, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पीएम के संकल्प पर कार्बन उत्सर्जन कम करने को सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, बस कुछ ही देर में खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार

कहा, 13 अप्रैल 2023 को नई सौर ऊर्जा नीति प्रदेश में लागू की गई। प्रदेश में मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना चलाई गई है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रदेश सरकार अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। बैठक में अपर सचिव ऊर्जा रंजना राजगुरु के अलावा उरेडा, यूपीसीएल, पिटकुल, राजस्व, उद्योग, वित्त और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें