दोस्त से मिलने सपरिवार टिहरी गए दो इंजीनियरों की कार अगलाड-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर जालसी के समीप डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में दोनों इंजीनियर दंपतियों और उनमें से एक के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के शिकार सभी देहरादून के रहने वाले थे। फिलहाल हादसे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
कार संख्या यूके 07 बीडी-1710 सोमवार को आपदाग्रस्त क्षेत्र परोड़ी से देहरादून के लिए जा रही थी। शाम करीब 7.45 बजे कार जालसी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।