फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पांच संक्रमित मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिले में पिछले कुछ दिन से कम हो रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या राहत देने वाली है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीज ों की संख्या थम नहीं रही है। एक जनवरी से रविवार शाम तक जिले में कोरोना संक्रमित 78 लोगों की मौत हो चुकी थी। इससे शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जिला प्रशासन सैंपलिंग पर ज्यादा जोर दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में रविवार शाम तक पिछले 24 घंटे में 602 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल भेजे गए सैंपल में 1998 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट रविवार शाम तक नहीं आई थी। इस दौरान जिले में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में रोजाना 10 हजार से अधिक लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें