फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, जो चीज चुराने आए थे जानकर हैरान रह जाएंगे

Thu, 10 Jan 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश परिवार के सदस्यों के जागने पर भागने लगे। युवक ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पैर में छर्रे लगने से युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


शोर मचने पर पूरा गांव मौके पर जमा हो गया और हाथों में लाठी-डंडे लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोटा एहतमाल गांव निवासी दारा सिंह पेशे से किसान हैं। उन्होंने घर में ही किनारे पर पशुशाला बनाई है, जिसमें गाय समेत अन्य पशु पाल रखे हैं। मंगलवार रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 1.30 बजे घर में एक बदमाश घुस आया और पशुशाला में बंधी गाय खोलने लगा। चोर को गाय खोलता देख वहां मौजूद कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने पर दारा सिंह के बेटे आकाश की आंख खुल गई और वह कमरे से बाहर आ गए। उनकी नजर गाय खोल रहे बदमाश पर पड़ी तो आकाश ने शोर मचा दिया। आकाश ने बदमाश का पीछा किया तो देखा कि बाहर तीन और बदमाश खड़े हैं।

पीछा करने पर चारों बदमाश भागने लगे। इस बीच आकाश ने एक को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पैर में छर्रे लगने से आकाश जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी जाग गए और हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही एसएसआई अभिनव शर्मा समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें