फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग में महिला को लगी गोली

Fri, 07 Jun 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की के बिझौली गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने पथराव किया। इस बीच एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे एक महिला के दाएं कंधे पर गोली लग गई।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। साथ ही घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित बिझौली गांव में ही मट्टू की मोबाइल की दुकान है। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर दो बच्चों में विवाद हो रहा था। यह देखकर मट्टू ने दोनों को समझाते हुए घर जाने को कहा।
विज्ञापन


इस बीच गांव का ही आजाद मौके पर पहुंच गया। उसने मट्टू की बातों का विरोध किया। इस पर दोनों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। इसके बाद आजाद अपने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। इससे नाराज आजाद व उसके परिजन मट्टू की दुकान पर पहुंचे और दोबारा मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मट्टू के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन

इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से करीब दस राउंड हवाई फायरिंग की गई। वहां से गुजर रही संजीदा (50) पत्नी शाहनवाज के दाएं कंधे पर गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं।

वहीं, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रव कर रहे लोगों को लाठियां फटकर खदेड़ा। साथ ही लहूलुहान संजीदा को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, गांव में दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला को गोली लगने की जानकारी मिली है। अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है। उसका लाइसेंस निरस्त करने को डीएम कार्यालय में पत्र भेजा जाएगा। 

दोनों पक्ष घर से हुए फरार
विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घर से फरार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के पुरुष घर छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में शरण लेने पहुंच गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने इनकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें