फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पटाखा गोदाम में हुआ ब्लास्ट, चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत, बाजार में मची अफरा-तफरी

Mon, 20 Feb 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की में सोमवार को पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार कर्मचारी जिंदा जल गए। जबकि कई लोग झुलसे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पटाखा गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर काम कर रहे 16 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी ढंडेरा, अदनान निवासी माही ग्राम और एक अन्य युवक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चरखी से लगी आग
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे दुकान पर दो ग्राहक पटाखे खरीदने आए थे। गोदाम में मौजूद एक युवक ने ग्राहकों को पटाखों वाली चरखी चला कर दिखाई। चरखी से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
 
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Paper Leak: नए फ्लैट के गृह प्रवेश की पूजा में बैठा था आरोपी रुपेंद्र, निकलते ही STF ने दबोचा
 
गोदाम में लगी आग से अरमान, अदनान की मौत हो गई है। गोदाम के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। दो की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि गोदाम मालिक अतुल का बेटा भी दुकान पर मौजूद था। आग लगने से पहले वह दुकान के पास ही घर चला गया था। उधर मौके पर एसएसपी अजय सिंह एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह अमित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें