फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग से एक की मौत, तीन घायल

Wed, 17 Dec 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल स्थित गत्ता बनाने वाली एक फैक्ट्री के गोदाम में मंगलवार रात 12 बजे आग लगने से तीन कर्मचारी और एक सुरक्षाकर्मी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


मेट्रो अस्पताल में भर्ती दो कर्मियों में से एक कर्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। दो की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सभी कर्मी लखीमपुर खीरी (यूपी) के रहने वाले हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गुलशन पैकेजिंग फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी के कमरे में सो रहे कर्मचारी राम बहादुर ने रात में फैक्ट्री के गोदाम से आग की लपटे उठती देखी। चीखने चिल्लाने पर पास में सो रहे अन्य सुरक्षाकर्मी भी उठ गया।
विज्ञापन


तुरंत दोनों ने बगल की फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सिडकुल चौकी प्रभारी मनोहर सिंह भी पहुंच गए।

दमकलकर्मियों एवं पुलिस ने गोदाम से सटे कमरे में सो रहे तीन कर्मचारियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। लेकिन इनमें दो भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई थी। आग बुझाने के दौरान सुरक्षाकर्मी रामबहादुर भी झुलस गया।
विज्ञापन

सात घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू

पुलिस और दमकलकर्मियों ने झुलसे दोनों भाइयों एवं फैक्ट्रीकर्मी आशुतोष (19), दुर्गेश (29 वर्ष, पुत्रगण बालमुकुंद निवासी अमेठी ग्राम, धरोहरा, जिला लखीमपुर खीरी, यूपी) को मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई दुर्गेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

विपिन (30 वर्ष, पुत्र रामनरेश निवासी महादेव, गफारा थरारा, जिला लखीमपुर खीरी) और रामबहादुर (पुत्र बलवीर निवासी बुलारी, जिला लखीमपुर खीरी) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। अग्निकांड में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। गोदाम में रखा गत्ता भी जल गया है। जिला अस्पताल से दोनों कर्मचारियों को मेट्रो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। इनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। आग बुझाने में सात घंटे लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें