फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: गद्दों के गोदाम में लगी आग पर 12 घंटे में पाया काबू, दमकल कर्मी समेत तीन झुलसे

Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देहरादून के दर्शनी गेट बाजार स्थित गद्दों के गोदाम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस पर काबू पाने के दौरान एक दमकल कर्मचारी और दो मजदूर झुलस गए। 12 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया था। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस बीच जैसे-तैसे कुछ माल गोदाम से बाहर भी निकाला गया, लेकिन वह धुएं के कारण खराब हो गया। 

विज्ञापन


आढ़त बाजार स्थित दर्शनी गेट बाजार में सचिन अग्रवाल का उत्तरांचल ट्रेडर्स के नाम से गद्दों, रजाई, बेड शीट, तौलियों आदि कपड़ों का गोदाम है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे इससे धुआं उठना शुरू हुआ।

करीब एक घंटे बाद गोदाम मालिक को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर गोदाम के कर्मचारी और फायर बिग्रेड की टीम चार वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए। गोदाम के अंदर ही दो कमरे भी बने हुए हैं। उसमें भी कपड़े भरे हुए थे। इसी बीच अंदर से अचानक आग का गुब्बार आने से दमकल कर्मचारी दीपक बड़ोला, मजदूर राकेश (निवासी नैनबाग) और नंदराम (निवासी हनुमान चौक) झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की हालत देखकर मौके पर अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। झुलसे तीन लोगों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। आग के विकराल रूप के आगे पानी की बौछारें बेअसर साबित हो रही थी। इस पर दो और वाहन मंगाकर पानी की बौछारें डाली गई। शाम पांच बजे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। दिनभर बाजार में अफरातफरी की स्थिति रही। 

सब कुछ बर्बाद हो गया
आग में सब कुछ जल गया है। जो कुछ बचा है, वो धुएं ने खराब कर दिया है। पता नहीं यह सब अचानक कैसे हो गया। बड़ा नुकसान हुआ है। आकलन करने के बाद कुछ बता पाएंगे। शार्ट सर्किट भी आग लगने का कारण हो सकता है। -सचिन अग्रवाल, मालिक गोदाम

गद्दों में लगी आग पर करीब 12 घंटे बाद काबू पाया जा सका। गहरे गोदाम में धुएं और आग की लपटाें के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। आग बुझाते समय दमकल कर्मचारी दीपक के अलावा दो अन्य मजदूर भी झुलस गए हैं। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। सही वजह जांच के बाद सामने आ पाएगी।
-राय सिंह राणा, अग्निशमन अधिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें