फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवार से मारपीट के मामले जीजा-साले पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदनगर निवासी एक व्यक्ति ने साहिल और लल्लू पर शराब के नशे में अपने आठ-10 सथियों के साथ मिलकर उनके व परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी जीजा-साले हैं।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महमूदनगर निवासी साकिब मलिक कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को उनका छोटा भाई आतिफ घर के पास खड़ा था। साहिल नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। साहिल आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता है। उन्होंने अपने भाई को वहां से हटा लिया। उसके बाद आतिफ अपने काम पर चला गया। कुछ देर बाद साहिल ने आतिफ को घर पर आकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे वह आठ-10 बाहरी युवकों और अपने साले के साथ जबरन उनके घर में घुस आया। उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, बलवा, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें