डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के आदेश पर शनिवार को एसडीएम और उपखनिज निदेशक ने राजस्व, खनन की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र के स्टोन क्रशरों, खनिज स्टॉकों पर छापामारी की।
इस दौरान खामियां मिलने पर तीन स्टोन क्रशरों पर 1 करोड़ 47 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। भारी खामियां मिलने पर 18 खनिज स्टॉकों को सीज कर उनके निरस्तीकरण की संस्तुति डीएम को भेजी गई है।
एसडीएम पीएस राणा, उपखनिज निदेशक (कुमाऊं परिक्षेत्र) राजपाल लेघा ने शनिवार को राजस्व और खनन की संयुक्त टीम के साथ छापे मारे। पैमाइश करने पर गांव भीकमपुरी स्थित सांई बापू स्टोन क्रशर पर 6268 घनमीटर अवैध खनिज मिला पर 57 लाख 16 हजार जुर्माना, श्री बाबा श्याम स्टोन क्रशर पर 5667 घनमीटर अवैध खनिज मिला।
अवैध खनिज मिलने पर 30.09 लाख रुपये का जुर्माना
यहां 59.80 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। एलएससी इन्फ्राटेक पर 3192 घनमीटर अवैध खनिज मिलने पर 30.09 लाख रुपये का जुर्माना डाला गया। टीम ने गांव गोबरा निवासी परमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, महेश कुमार, रामानंद, हरवीर प्रताप सिंह, मुखबिर सिंह, रवि राणा, अमीर दुला, जिगरजीत
सिंह, तरसेम सिंह, बालाजी कांट्रेक्टर, गांव बैंतखेड़ी निवासी हरभजन सिंह, हरमिंदर सिंह गांव जोगीपुरा में मो. अशफाक, गांव मंडैया बख्शी में नकुल, गांव रतनपुरी में प्रतीक खन्ना, गांव गजरौला में ऋषि कुमार के खनिज स्टॉकों समेत कुल 18 स्टॉकों की पैमाइश की। इनमें अवैध रूप से खनिज स्टॉक किया गया था तथा यहां भारी खामियां मिलीं।
एसडीएम राणा ने बताया कि खनिज स्टॉकों को सीज कर उनके निरस्तीकरण की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि गांव बैंतखेड़ी निवासी अमरीक सिंह के खनिज स्टॉक की अवधि 18 मार्च 2017 को समाप्त हो चुकी है। यहां 315 घनमीटर खनिज मिला। स्टॉक को सीज कर स्वामी को यथास्थिति रखने के निर्देश दिए गए हैं।