स्थानीय फिल्म का चयन होने पर प्रोत्साहन सब्सिडी
नई फिल्म नीति व प्रेस मान्यता नियमावली बनेगी
प्रदेश सरकार नई फिल्म नीति व प्रेस मान्यता नियमावली बना रही है। बैठक में महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि वेबसाइट व अन्य माध्यम से नई प्रेस मान्यता नियमावली निर्माण के लिए आम सुझाव लिया जा रहा है। इसी प्रकार नई फिल्म नीति बनने के पूर्व संबंधित हितधारकों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के संबंध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक प्रस्तावित है।