फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों की बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों के पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक छात्र काफी चोट आई है। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रथम वर्ष के छात्रों में आपस में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूत्रों के मुताबिक एक पक्ष के छात्र की ओर से पहले भी मारपीट की गई है। तब मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने छात्र के हॉस्टल में न रहने की बात कही थी। फिर से उसी छात्र की ओर से मारपीट करने पर कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। हॉस्टल के वार्डन डॉ. राजीव कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों के छात्रों को शांत करवाकर चेतावनी दी गई है। इसकी पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें