फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पमत में उत्तराखंड सरकार? राज्यपाल से मिले 35 विधायक, पहुंचे दिल्ली

Sat, 19 Mar 2016 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून

सार

 
  • भाजपा के साथ राज्यपाल से मिले कांग्रेस के 9 असंतुष्ट।
  • सीएम रावत ने कहा सरकार सदन में बहुमत साब‌ित करेगी।
  • विधानसभा में सरकार के दो मंत्रियों में मारपीट।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत (दाएं) का हाथ पकड़े नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट। - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा में शुक्रवार को बजट प्रस्ताव के दौरान हुए घटनाक्रम ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। देर रात कांग्रेस के 9 असंतुष्ट विधायकों के साथ भाजपा के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की। वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसके बाद सभी कांग्रेस के बागियों समेत सभी 35 विधायक जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली चले गए। वहां इन सबकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अम‌ित शाह से मुलाकात होने की संभावना है।

उत्तराखंड विधानसभा में हुए हंगामे के बाद उत्तराखंड सरकार संकट के बादल छा गए हैं। सरकार द्वारा लाया गया बजट प्रस्ताव सदन में गिर जाने से सरकार पर अल्पमत का खतरा आ गया है। वहीं सीएम हरीश रावत ने कहा क‌ि सरकार पर कोई खतरा नहीं है और सरकार सदन में बहुमत साब‌ित करेगी।
विज्ञापन


वहीं घटनाक्रम में कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का दावा किया है। कांग्रेस के 9 विधायक ने सरकार का विरोध करते हुए भाजपा के साथ आ गए।  वहीं बजट सत्र के दौरान विधानसभा में दो मंत्रियों के बीच मारपीट हो गई।

हरक सिंह रावत ने दिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा

हरक सिंह रावत - फोटो : RajivGupta/AmarUjala
उत्तराखंड विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान मंत्री हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के नौ विधायकों ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया जिसके चलते सरकार का बजट प्रस्ताव गिर गया। प्रस्ताव के समर्थन में 32 मत मिले जबकि विधानसभा में बहुमत के लिए 36 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है।

प्रस्ताव गिरने के बाद भाजपा के 27 विधायकों के साथ कांग्रेस के नौ असंतुष्ट राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि रावत राज का अंत हो गया। सरकार सदन में विश्वास खो चुकी है। भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर हरीश रावत सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी।

भारतीय जनता पार्टी घटनाक्रम पर पल-पल नजर बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्री महेश चंद्र शर्मा स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से देहरादून पहुंच गए हैं। हालांक‌ि मंत्री ने दौरे को ताजा घटनाक्रम से अलग बताया।

भाजपा के साथ आए कांग्रेस के 9 विधायक

उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड विधानसभा में आखिर वही हुआ जिसके आसार जताए जा रहे थे। सदन में वित्त विधेयक पास कराने के दौरान दो मंत्रियों की हरकत से सदन में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को सुबह से ही सदन में हंगामा होने के आसार लगाए जा रहे थे। बजट सत्र के दौरान सदन गैलरी में कांग्रेस नेता और कृषि मंत्री हरक सिंह रावत तथा सरकार को समर्थन दे रहे पीडीएफ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी का गुस्सा बाहर आ गया। सदन के गलियारे में दोनों नेताओं के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। इसी बीच दोनों नेताओं के बीच हाथापाई भी हुई।

इसी बीच सदन से खबर आ रही है कांग्रेस के असंतुष्ट 9 विधायक भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। सूचना आ रही है कि भाजपा के 26 विधायकों और 9 असंतुष्ट विधानसभा में एक कमरे में बैठक कर आगे की रणनीत‌‌ि बनाई।
विज्ञापन

हरक और विजय बहुगुणा के नेतृत्व में अंसुष्ट संगठित

हरक सिंह रावत (बाएं) और विजय बहुगुणा। - फोटो : file photo
सुबह से ही सदन में हंगामेदार स्थिति से बचने के लिए सरकार डैमेज कंट्रोल करने में जुटी थी। इसके पहले सदन के बाहर असंतुष्टों के भाजपा से मिलने की खबरों ने दिनभर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाए रखी।

सुबह एक बार ऐसी खबरें मिली कि सरकार ने असंतुष्टों को साधने में कामयाबी पा ली है लेकिन सरकार की सारी कोशिशों के बावजूद विधानसभा में न सिर्फ कांग्रेस विधायक बल्कि मंत्री भी सरकार के विरोध में आ गए।

सदन में सरकार के लिए उस समय मुश्किल स्थिति खड़ी हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कृषि मंत्री हरक सिंह रावत, ‌कांग्रेस विधायक प्रदीप बत्रा, प्रणव सिंह चैंपियन, शैलारानी रावत, उमेश शर्मा काऊ समेत 9 विधायक अपनी ही सरकार के विरोध में आ गए। इन सभी ने भाजपा नेता के साथ राज्यपाल से मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें