देहरादून में एक शिक्षिका ने अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। घायल शिक्षक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाते हुए एक शिक्षिका ने परिजनों के साथ शिक्षक नेता की जमकर धुनाई कर डाली। उन्होंने शिक्षक नेता पर उसके घर के पास ही जमकर जूते और लात-घूंसे बरसा दिए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। शाम को घायल शिक्षक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षिका ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
देहरादून के एक राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात तुनवाला निवासी शिक्षक सक्रिय शिक्षक नेता भी है। एक शिक्षिका का आरोप है कि वह छह माह से उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। उसने कई बार वाट्सएप और फेसबुक पर भी मैसेज भजे।