फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले महिला प्रत्याशी का सुहाग उजड़ा

Tue, 24 Jun 2014 05:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले टिहरी के झड़ियाड़ा से क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी शकुंतला देवी के पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार देर रात लगभग ढाई बजे शकुंतला देवी अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चुनाव प्रचार कर यूटीलिटी से लौट रही थीं।

तभी जामनीखाल कांडी चामी मोटर मार्ग पर यूटीलिटी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत, दो लोग घायल

मंगलवार को पंचायत चुनाव के तहत आखिरी चरण के मतदान होने थे। इस कारण शकुंतला और उनका ‌परिवार प्रचार कर रात के लगभग ढाई बजे वापस लौट रहे थे।

हादसे में शकुंतला देवी के पति और चचेरे देवर सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही एक देवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायलों को बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें