रुड़की निवासी एक महिला के साथ पंजाब स्थित उसकी ससुराल में ससुर और देवर ने दुराचार किया। आरोप है कि विरोध करने पर बंधक बनाकर महिला के साथ मारपीट भी गई। किसी तरह वहां से भागकर महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल पंजाब का होने के कारण मामले में पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब पांच साल पूर्व पंजाब निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला के ससुर और देवर उस पर बुरी नजर रखने लगे।