शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर देवता की पालकी अपने मूल मंदिर सिमोग पहुंच गई है। सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद पालकियों को गर्भगृह में विराजमान किया गया।बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपने दादा-दादी की मनोकामना पूरी होने पर तीनों देव पालकियों को एक रात के प्रवास पर क्यारी गांव ले आए थे। बीते शनिवार को पालकियां क्यारी गांव पहुंची थी। जहां एक रात के प्रवास के बाद रविवार को तीनों पालकियों ने अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया था। रविवार दोपहर पालकी साहिया पहुंची। जहां एक रात लगाने के बाद सोमवार को अपने मूल मंदिर सिमोग के लिए प्रस्थान किया। दोपहर सिमोग स्थित मंदिर पहुंचने पर तीनों देव पालकियों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकियों पर पुष्प वर्षा का देवता के जयकारे लगाए। इस मौके पर देव बजीर कुंवर सिंह, ज्ञान सिंह, पूरण शर्मा, श्रीचंद शर्मा, संदीप शर्मा, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।