फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में छात्रसंघ चुनाव की मांग के लिए अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व आर्यन छात्र संगठन के छात्र-छात्राएं क्रमिक अनशन पर हैं। उन्होंने रविवार को भी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। कहा कि पिछले काफी समय से वह चुनाव की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपना समय और मेहनत बर्बाद किया। अगले साल होने वाले चुनाव में उनमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त चुनाव नहीं होने की स्थिति में छात्रहितों को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से चुनाव कराने का रास्ता निकालने की मांग की। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में आर्यन छात्र संगठन के राज आर्यन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी, अनिकेत, शिवानी, समीर, अरशद, अरुण और एबीवीपी के प्रवीण, विकास, राहुल, विद्वान, अमन, रजत शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें