फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने भारत के गौरवमयी इतिहास की झलक प्रस्तुत की

विज्ञापन
विज्ञापन
द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल रामपुर-सहसपुर में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारत के गौरवमयी इतिहास की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर वर्ग की छात्राओं ने गणेश, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की। इसके बाद प्री प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने जंगल बुक थीम पर नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा, सड़क सुरक्षा के सहायक निदेशक नरेश संगल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद सीनियर वर्ग के छात्रों ने भारत माता, सिंधु घाटी सभ्यता, गुरु-शिष्य परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम आदि की घटनाओं का शानदार मंचन किया। समापन के अवसर पर कोच कार्तिक अरोड़ा के मार्गदर्शन में छात्रों ने मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनु गुप्ता, हेमचंद्र सकलानी, विजय जायसवाल, जीआर गंगवार, वंदना नागर, विजय नागर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें