फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक के बीज की अधिक कीमत बढा रही किसानों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अदरक उत्पादक किसानों को सब्सिडी के आधार पर उद्यान विभाग कम दाम में बीज उपलब्ध कराता आया है, लेकिन इस बार बीज की कीमत बाजार से अधिक होने के कारण विभाग ने बीज उपलब्ध कराने से अपना पल्ला झाड़ लिया है। इसके कारण किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने सरकार से बाजार कीमत से कम दाम में बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अदरक के उत्पादन के मामले में साहिया क्षेत्र पहले नंबर पर आता है। क्षेत्र में भारी संख्या में किसान हर साल अदरक की खेती करते हैं। सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को कम कीमत पर उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध कराती आई है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। क्षेत्रीय उद्यान अधिकारी रामकुमार सिंह की मानें तो विभाग की ओर से इस सीजन में बीज विक्रय नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि बाजार में बीज का दाम अधिक होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। किसान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, चमन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह, परम सिंह, श्याम सिंह, गंभीर सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष अकेले साहिया क्षेत्र में 200 क्विंटल अदरक का बीज बाजार से आधे दामों पर वितरित किया जाता था। जिससे काफी संख्या में किसानों को फसल के उत्पादन में लाभ मिलता था। लेकिन यदि उद्यान विभाग ने बीज का वितरण नहीं किया तो अदरक की पैदावार पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से उद्यान विभाग के माध्यम से कम कीमत पर अदरक का बीज उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें