ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के शाखा प्रबंधक भुवन जोशी ने बताया कि किसान बलविंदर सिंह ने 2016-17 में 10.24 लाख रुपये का कृषि ऋण स्वीकृत कराया था। इसमें सात लाख रुपये लिए थे। दो वर्ष से ब्याज जमा नहीं किया था। इस पर 1.05 लाख रुपये ब्याज जमा करने के लिए नोटिस भेजा था। ऋण लेने के बाद ब्याज नहीं देने पर संबंधित को नोटिस भेजा जाता है। पैसा जमा कर खाते के रिन्यूअल नवीनीकरण के लिए कहा जाता है।
वर्ष 1952 में पंजाब के अमृतसर से तराई आया था परिवार
बलविंदर सिंह के परिवार के मुखिया तेजा सिंह 1952 में पंजाब के अमृतसर से चंदोली गांव में आकर बस गए और यहां खेत तैयार कर खेतीबाड़ी से जीवन यापन शुरू कर दिया। आज भी उनके पूरे परिवार के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है।
मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। उनसे बड़े सुखविंदर सिंह, सज्जन सिंह, बहन सिमरजीत कौर, अमरजीत कौर, कुलवीर कौर हैं। उनके परिवार के पास छह एकड़ भूमि है। घर में मां भजन कौर, पत्नी रंधीर कौर, पुत्र गुरविंदर सिंह, तरसेम सिंह, पुत्री निंदर पाल कौर हैं। मृतक के दोनों पुत्र खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रिश्तेदार बलदेव सिंह, बलदेव सिंह चांदा, गुरुदयाल सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद ही वह चिंता में डूबे थे।