फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे जाने माने उद्योगपति केडी पांडे, 81 साल की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Wed, 16 Oct 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हल्द्वानी/ गरुड़
विज्ञापन
केडी पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कुमाऊं के जाने माने उद्योगपति और समाजसेवी केशव दत्त पांडे (81) का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। शक्ति सदन नवाबी रोड निवासी केडी पांडे दो महीने से बीमार चल रहे थे। 

विज्ञापन


केडी पांडे ने 1960 में दिल्ली के चांदनी चौक में एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान से व्यापार की शुरुआत की। साल 1990 में हल्द्वानी में हिंदुस्तान स्टोन क्रेशर स्थापित कर केशव दत्त पांडे यहीं बस गए। मूलत: बागेश्वर जिले के गरुड़ के जिजोली गांव निवासी केडी पांडे को पहाड़ में शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति के उत्थान के प्रयासों के लिए भी शोहरत मिली।

उनके इन्हीं कामों की बदौलत गरुड़ व्यापार मंडल ने उनको ‘बाहुबली’ की उपाधि दी थी। केडी पांडे के निधन पर गरुड़ व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को बाजार बंद रखने का एलान किया गया है। केडी पांडे की पार्थिव देह को लेकर उनके परिजन और परिचित हल्द्वानी आ रहे हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी स्थित उनके आवास नवाबी रोड स्थित शक्ति सदन से उनकी पार्थिव देह को बागेश्वर ले जाया जाएगा। केडी पांडे के भतीजे कुबेर पांडे ने बताया कि बागेश्वर में सरयू-गोमती के संगम पर बुधवार को अंत्येष्टि की जाएगी। 

विधायक चंदन राम राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,  देवकीनंदन जोशी, भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता मोहनदा, नवीन ममगई, अखिल जोशी आजाद आदि ने केडी पांडे के निधन पर गहरा दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें