फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुला कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन, पहले दिन 305 लोगों ने की जंगल सफारी

Wed, 16 Oct 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को पहले दिन सुबह एवं शाम की पाली में 55 जिप्सियों से 305 पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ लिया। इस दौरान सुबह की पाली में गए पर्यटकों को जंगल में बाघ के दर्शन हुए। बिजरानी जोन के बाद कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन भी 15 नवंबर के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


आमडंडा स्थित बिजरानी गेट पर सुबह साढ़े छह बजे सीटीआर के उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने जंगल सफारी को जा रही जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन सीजन की शुरुआत की।  मंगलवार सुबह की फर्स्ट विजिट के लिए पार्क प्रशासन ने बिजरानी गेट को फूलों से सजाया था। इस मौके पर रेंजर राजकुमार ने पर्यटकों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा भी कराया। सुबह एवं शाम की पहली विजिट पर्यटकों से फुल रही।

सुबह 27 जिप्सियों से 114 भारतीय और 15 विदेश पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। शाम की पाली में 28 जिप्सियों से 174 भारतीय और दो विदेशी पर्यटकों ने जंगल की सैर की। रेंजर ने बताया कि सुबह वाटर हाल नंबर तीन के पास कुछ पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। इसके बाद अन्य पर्यटक भी जंगल भ्रमण के दौरान बाघ के दीदार को उत्सुक दिखे, हालांकि उन्हें बाघ दिखा नहीं।
विज्ञापन


कॉर्बेट फॉल भी पर्यटकों के लिए खुला
कालाढूंगी रेंज के नयागांव स्थित कॉर्बेट फॉल बरसात में बंद रहने के बाद मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी बीपी सिंह के निर्देशन में कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने फॉल को जाने वाले मुख्य गेट को खोलकर पर्यटकों को रवाना किया।  कॉर्बेट फॉल रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत नयागांव बीट में पड़ता है, जो रामनगर मुख्य मार्ग से 2 किमी अंदर जंगल के बीचोंबीच है।

प्रतिवर्ष देश-विदेश के हजारों पर्यटक कॉर्बेट फॉल पहुंचते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों से टिकट के रूप में ली जाने वाले राशि से सरकार को प्रति वर्ष लाखों रुपयों का राजस्व प्राप्त होता है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, ईश्वरी दत्त पांडे, लक्ष्मीकांत जोशी, प्रकाश चंद्र छिमवाल, त्रिलोक आर्या, प्रकाश रावत, शंकर शर्मा, भूपाल नेगी, कपूर सती आदि वन कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें