फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश: काठापीर मेले को बदनाम करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 19 Jun 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी।

सार

काठापीर मेले को बदनाम करने की नीयत से पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का फर्जी वीडियो वायरल कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर वह फर्जी निकला है। उक्त घटना किसी और स्थान की है। जिस फेसबुक आईडी से उक्त वीडियो जारी किया गया। वह शौकिन निवासी सिदडू, कोतवाली लक्सर की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने काठापीर मेले में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पदार्था गांव में जंगल किनारे स्थित दरगाह काठापीर में 13 से 17 जून तक पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मेले की ठेकेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद चला रहा है।

विज्ञापन


इसी कारण हाईकोर्ट ने काठापीर मेले की दोनों कमेटियों को भंग कर दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन को मेले का ठेका छोड़ने और मेले को सकुशल संपन्न कराने के आदेश दिए थे। जिस पर प्रशासन की ओर से काठापीर मेले को सकुशल सम्पन्न कराया गया है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022: एक ही मोबाइल नंबर से कई यात्रियों के पंजीकरण पर सख्ती, कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद एक पक्ष के युवक ने काठापीर मेले को बदनाम करने की नीयत से पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का फर्जी वीडियो वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर वह फर्जी निकला है। उक्त घटना किसी और स्थान की है। जिस फेसबुक आईडी से उक्त वीडियो जारी किया गया। वह शौकिन निवासी सिदडू, कोतवाली लक्सर की है। आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें