फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया, किया अतीक हत्याकांड से जुड़ा ट्वीट

Mon, 17 Apr 2023 11:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय सोमवार को डीजीपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके नाम से एक ट्विटर अकाउंट बना लिया है।
विज्ञापन
फर्जी ट्विटर अकाउंट - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के नाम से किसी ने ट्विटर अकाउंट बना लिया। इसके बाद इससे अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़ी बातें ट्वीट कर दीं। इसे लेकर पूर्व मंत्री ने डीजीपी से मुलाकात की। डीजीपी अशोक कुमार ने आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को जांच कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय सोमवार को डीजीपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके नाम से एक ट्विटर अकाउंट बना लिया है। इस पर अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़ी कुछ बातें लिखी गई हैं। इससे उनकी और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। लिखित शिकायत के बाद डीजीपी ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Atiq Ashraf Murder: माफिया अतीक का उत्तराखंड में भी रहा था दखल, 2006 में पहली बार सुनाई दी थी खौफ की गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले अकाउंट को बंद कराने के लिए कहा गया है ताकि इससे आगे और कोई ट्वीट न हो सके। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह से माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें