फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः पति के साथ हुआ मतभेद तो पत्नी ने खोल दी पोल, नौकरी पर लटकी तलवार

Wed, 14 Aug 2019 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

एक फर्जी शिक्षक पर पत्नी के साथ मतभेद भारी पड़ गया। पत्नी ने पति के फर्जी प्रमाणपत्रों केे आधार पर नौकरी पाने की शिकायत एसआईटी को की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। एसआईटी द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक की फर्जी प्रमाणपत्रों की शिकायत एसआईटी को की गई थी। यह शिकायत आरोपी शिक्षक की पत्नी द्वारा की गई थी, क्योंकि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही थी।

जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक द्वारा मूल निवासी प्रमाणपत्र हरिद्वार जिले का दर्शाया गया था, जबकि जांच में वह मेरठ के रहने वाला निकला है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि एसआईटी के आदेश पर शिक्षक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल से नदारद मिले गुरु जी, स्पष्टीकरण तलब

जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी को निरीक्षण के दौरान कुंजा बहादरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र नदारद मिला है। शिक्षामित्र से मामले को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

मंगलवार को जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कुंजा बहादरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र अशोक कुमार अनुपस्थित मिला। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं जवाब आने के कारण आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें