फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार, पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज चलाने को फैकल्टी-स्टाफ का इंतजाम, पदों के ढांचे को मंजूरी

Tue, 05 Dec 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अगले साल जनवरी से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज के लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार देगी, जबकि 10 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का होगा।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज को चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने फैकल्टी और अन्य स्टाफ का इंतजाम करने के लिए ढांचे को मंजूरी दे दी है। दोनों मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, नर्सिंग, टेक्निकल और अन्य कर्मचारियों के 950-950 पद सृजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय पोषित योजना के तहत हरिद्वार के जगजीतपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है। अगले साल जनवरी से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें...ऑगर मशीन:  विमान से आई थी, सड़क मार्ग से जा रही वापस...सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान दिल्ली से थी मंगवाई गई

मेडिकल कॉलेज के लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार देगी, जबकि 10 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का होगा। शैक्षिक सत्र 2024-25 से एमबीबीएस कक्षाएं संचालित करने को सरकार ने पद सृजित करने की मंजूरी दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ को चलाने के लिए 950 पदों का ढांचा होगा। नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों के अनुसार फैकल्टी के लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें