फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो रामदेव भी पतंजलि में मनाएंगे 'जश्न'

Thu, 05 Dec 2013 07:23 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और कांग्रेस शासित सरकारों द्वारा चारों ओर से घेरे जा रहे बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ में हर्ष की लहर दौड़ गयी है।
विज्ञापन


चार राज्यों में भाजपा की सरकार आई तो पतंजलि परिवार जश्न मनाएगा। इस जश्न में भाग लेने के लिये बाबा भी एक दिन के लिए पतंजलि लौट सकते हैं।

मोदी के पीएम बनने के बाद वापसी
गौरतलब है कि बाबा रामदेव अक्टूबर मास में यह कहते हुए हरिद्वार छोड़ गए थे कि अब तभी वापस आएंगे, जब मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पद पर आसीन हो जाएंगे।

उससे पहले यदि आकस्मिकता ही पड़ी तो वे लौट सकते हैं। पिछले दो महीनों में बाबा एक दिन भी हरिद्वार नहीं आए।

चार राज्यों में एक्जिट पोल में भाजपा बढ़त मिलने की खबरें आने के बाद पतंजलि योगपीठ में खुशियां मनाने का काम शुरू हो गया है। पतंजलि से जुड़ी इकाईयां परिणाम की तिथि की बाट जोह रही है ताकि जीत होने पर पूर्ण खुशियां मनायी जा सके।

बाबा रामदेव का सपना कांग्रेस को हराकर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में आसीन कराना है। यह कार्य पूरा होने में मई मास तक की प्रतीक्षा करनी होगी। अलबत्ता, पतंजलि परिवार 8 दिसंबर को छोटे रूप में जीत का जश्न मनाने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


पतंजलि परिवार खुशियां मनाएगा
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि विभिन्न विभाग बेवजह नोटिस भेजकर परेशान करने में जुटे हुए हैं। मकसद केवल इतना है कि बाबा रामदेव मोदी का साथ छोड़ दे।
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया कि चार राज्यों में भाजपा जीती तो पतंजलि परिवार खुशियां मनाएगा। इन खुशियों में शामिल होने के लिए स्वामी रामदेव एक दिन के लिए हरिद्वार आ सकते हैं। अलबत्ता, ऐसा कोई कार्यक्रम अंतिम रूप से निर्धारित नही किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें