फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी सबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से दून चिड़ियाघर में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

दून चिड़ियाघर के निदेशक एवं मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो ने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी सिर्फ वन विभाग की नहीं है। वन्यजीवों के प्रति हर एक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। वन्यजीव सप्ताह के मौके पर आयोजित चित्रकला, फेस पेंटिंग, फोटोग्राफी, मेंहदी प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं की साल दर साल बढ़ती भागीदारी से साबित होता है कि बच्चों, युवाओं में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
इस मौके पर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता मास्टर एकांश, सपना, अर्णिका राणा के साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता काजल, शांतनु नेगी, विनीता, ममता, समीर गुरुंग, ममता, सुहानी, आरती, सौरभ कुमार, सोनिया व शालिनी को पुरस्कृत किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता अंजलि, अंकिता और तनु को पुरस्कृत करने के साथ ही ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता प्रियांशी गर्ग, लक्ष्मी सैनी, राधिका चौरसिया, मीनाक्षी भट्ट, सृष्टि नवानी, और आदित्य को सम्मानित किया गया। ऑनलाइन डिजिटल पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं प्रियांशु रेगमी, अर्णिका राणा, सौरभ को सम्मानित किया गया। ऑनलाइन मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अव्वल रहे तुषार शर्मा, हिमानी, ईशा, अंशिका राणा और दोरइनबू को भी पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

:-----
वन्यजीवों की जिंदगी बचाने वाले वनकर्मी सम्मानित
वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह के दौरान संकट में फंसे वन्यजीवों को रेस्क्यू कर जिंदगी बचाने वाले विभागीय कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। वनकर्मियों में अमित चौहान, किशन सिंह सोलंकी, बलवंत सिंह जंगपांगी, गुरमीत सिंह, चेतन चौहान, लक्ष्मी प्रसाद, अनुज कांबोज, मनोज पाल, संतोष कुमार, नरेंद्र चमोली, राजू प्रसाद, कमल, सुनील कर्णवाल, महावीर सिंह रावत, सोहन बिष्ट, हिना खान, राजेंद्र सिंह, अशोक गिडियाल, कन्हैयालाल नौटियाल, क्यूआरटी टीम के रवि जोशी, जितेंद्र, सुदर्शन, अरशद और प्रवेश कुमार शामिल रहे।
--------
हंस फाउंडेशन को सौंपा धन्यवाद प्रमाणपत्र
कार्यक्रम के दौरान दून चिड़ियाघर के सभी पक्षियों, वन्यजीवों को एक साल के लिए गोद लेने और उनका खर्च उठाने के लिए हंस फाउंडेशन के पदाधिकारियों को भी धन्यवाद प्रमाणपत्र सौंपा गया। हंस फाउंडेशन ने दून चिड़ियाघर के सभी पक्षियों और वन्यजीवों को सालभर के लिए गोद लेने के साथ ही 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
--------
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चे सम्मानित
देहरादून। वन विभाग की ओर से ईको क्लब के जरिये स्कूलों में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के दौरान फेस पेंटिंग, पोस्टर, मेहंदी, वाद-विवाद समेत कई प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को बृहस्पतिवार को पुरस्कृत किया गया। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरथरी ने कहा कि स्कूली बच्चे वन्यजीवों और जंगलों के प्रति संवेदनशील हों इसके लिए पहले चरण में देहरादून जिले के 60 स्कूलों में ईको क्लब का गठन किया गया है। इनमें से 30 स्कूल देहरादून वन प्रभाग और 30 स्कूल मसूरी वन प्रभाग के हैं। ईको क्लब के जरिए स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में जो ईको क्लब गठित किए गए हैं उसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। स्कूलों को ईको किट मुहैया कराए गए हैं। बच्चों को विभाग की ओर से तैयार की गई फिल्म के जरिये भी जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, वन संरक्षक अखिलेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, वन क्षेत्राधिकारी डॉ. उदय गौड़, मोहन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें