फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बराबरी का दर्जा ही बेहतर कल का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में महिला अभिनंदन समारोह हुआ, जिसमें समाजसेवा, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने एकसुर में कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना ही बेहतर कल का आधार है।
विज्ञापन

मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि खेल हो या राजनीति, चिकित्सा हो या विज्ञान आज हर जगह महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चल रही हैं। इसलिए बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है कि वर्तमान में लैंगिक भेदभाव को जड़ से ख़त्म किया जाए। एसपी सिटी सरिता डोबल ने कहा कि आज की महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि सशक्त हैं। इस दौरान एमकेपी पीजी कॉलेज की भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉ. इंदु सिंह और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता प्रभाकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संजय बंसल, उपकुलाधिपति अमन बंसल, कुलपति प्रोफ़ेसर प्रीति कोठियाल, सीमा बंसल, नैंसी बंसल, उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें