राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई के छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप कर हरेला पर्व मनाया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विजय बड़थ्वाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिवाकर थपलियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेला पर्व लोगों को प्रेरित करता है। एक महीने तक चलने वाले पर्व में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ईको क्लब प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हरेला पर्व के तहत अगले 15 दिन तक स्कूलों के आसपास पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गुलाम मुस्तफा, सुनील कुमार राणा, विनोद थपलियाल, पीके शर्मा, अलका वर्मा, राज प्रियंका, बीएनआर शर्मा, राजेंद्र चौहान, सौरभ सैनी, रविंद्र रावत, अरबाज अली आदि मौजूद रहे।
उधर, मालदेवता रायपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधे रोप कर हरेला पर्व मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्रों ने स्कूल के आसपास विभिन्न पौधे रोपे। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुकरेती, डॉ. अनीता, डिंपल भट्ट, विजय श्रीवास्तव, शुभम थपलियाल, विशाल सिंह, तानिया कौशिक, ऋषभ आदि मौजूद रहे।