छात्र हितों की समस्यसाओं को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना को ज्ञापन सौंपते छात?
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ महासचिव शूरवीर चौहान के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल का घेराव किया। शूरवीर का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की गलती की वजह से प्रैक्टिकल देने के बावजूद तमाम स्टूडेंट्स अनुपस्थित दिखाए गए हैं। कई स्टूडेंट्स के अंक भी गलत चढ़ा दिए गए हैं। शूरवीर ने प्रिंसिपल से सभी छात्रों की मार्क्स लिस्ट डिपार्टमेंट के बाहर चस्पा कराने की मांग की है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर संदीप कुकरेती, सुमित श्रीवास्तव, आशीष रावत, शशांक सती, संजय चंद भी मौजूद रहे।