राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बुलाकीवाला गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों की वजह से आज पूरा देश परेशान है। महंगाई अपने चरम पर है। आम आदमी को 1000 का गैस सिलिंडर भरवाने से पहले भी सोचना पड़ रहा है। तमाम सरकारी संपत्तियां बिक गई हैं।
राहुल प्रियंका गांधी सेना अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकरम एवं उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को यह निर्णय करना होगा कि कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का एकमात्र समाधान कर सकती है। कांग्रेस ने ही हिंदुस्तान को आजाद कराया और समाज के हर वर्ग का सम्मान किया। युवा नेता सादिक मलिक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में विधानसभा महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर इश्तेखार, शौकत अली, रिजवान, साहिबान, जहीर हसन, मेहंदी हसन, ताहिर हसन, तालिब, मोहम्मद आजम, फरमान, तसव्वर, जाहिद, आबिद, असजाद, ओवैस, तनवीर, ताजाम्मुर, आशिक, अकरम, वाजिद, इकलाख, साहिब आदि मौजूद रहे।