फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ इंजीनियर और अधिवक्ता गिरफ्तार, खुराक पाने को थाना परिसर में किया हंगामा

Fri, 11 Oct 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में रायपुर पुलिस ने नशे की लत का शिकार टेक्निकल इंजीनियर और अधिवक्ता को 11.15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नशे की खुराक पाने को दोनों ने थाना परिसर में काफी देर हंगामा किया।

विज्ञापन


दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोका।

सीओ डालनवाला जया बलूनी की मौजूदगी में कार सवार अंशुल निवासी मोहिनी रोड डालनवाला और सरबजीत निवासी शास्त्रीनगर की तलाशी ली गई तो इनके पास से 11.15 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनाें नशे के आदी है। लत पूरी करने के साथ नशे की तस्करी में उतर गए। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बरेली से सस्ते दामों में नशा लाकर यहां बेचते थे।

अंशुल खुद को अधिवक्ता और सरबजीत टेकिभनकल इंजीनियर बता रहा है। कार को सीज करने के साथ उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर बृहस्पतिवार को नशा उतरने पर आरोपियाें ने नशे की खुराक देने को लेकर काफी देर तक शोर मचाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें