वह जेसीबी लेकर आए हैं। जिस पर वह अपना प्रचार बीच में छोड़कर अपने साथियों के साथ गाड़ी से सुल्तानपुर के लिए निकल पड़े। रास्ते में उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस मदद मांगी और सुल्तानपुर में पुलिस भेजने को कहा। जब वह फार्म हाउस पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग जेसीबी चलाकर दीवार गिरा रहे थे। उसने उन्हें रोका तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। वह जान बचाने के लिए भागे। आरोप है कि वहां पर पुलिस भी थी। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से सितेंद्र मलिक ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि वह खेत में थे। इसी दौरान अचानक दूसरे पक्ष से 50-60 लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उनके चार लोगों को चोट लगी है। जिसमें दो बुरी तरह से घायल हो गए।
उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों को गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में सितेंद्र मलिक की तरफ से शिकायत मिलने की बात कही है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में 50-60 लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। दूसरे पक्ष से अभी शिकायत नहीं मिलने की बात कही गई है।
फोन को लेकर हुई बहस
जजपा प्रत्याशी का आरोप है कि एक हमलावर का फोन गिर गया था। जिसे पुलिस ने देने को कहा तो उन्होंने पहले फोन मालिक के बारे में पता लगाने की बात कही। जिस पर पुलिस व जजपा प्रत्याशी में बहस भी हुई। हालांकि बाद में उन्होंने मोबाइल फोन पुलिस को दे दिया।
गांव सुल्तानपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली है। जिसमें एक पक्ष ने लिखित शिकायत दी है। जिसमें 50-60 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। अभी दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर उनकी तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रविंद्र कुमार, डीएसपीज