फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण, बीच सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर

विज्ञापन
06 रेलवे रोड की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण को नहीं हटवा पा रहा है। स्थिति यह है कि नाली, फुटपाथ और सड़क के एक हिस्से पर अतिक्रमण होने से लोग बीच सड़क पर चलने को मजबूर हैं। ऐसे में जहां यातायात बाधित हो रहा है, वहीं बाजार में सामान खरीदने आ रहे लोगों के दुुर्घटना के शिकार होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर निगम के तत्कालीन मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल का तबादला होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को हाथ खड़े से कर दिए हैं। अब शहर में बाजार की स्थिति यह है कि कई दुकानदारों ने नालियों के ऊपर सामान लगाने के साथ ही दुकानों के आगे तीन फीट तक सामान लगा दिया है। इससे बाजारों में सामान खरीदने आने वाले लोगों को बीच सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सबसे बुरे हाल रेलवे रोड और क्षेत्र रोड के हैं। वहीं लाजपत राय मार्ग, मुखर्जी मार्ग पर भी सड़कों पर सामान लगाया जा रहा है, जिससे राहगीर परेशान हो रहे हैं।
बाजार में जिन स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण है, उन स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जल्द ही पुलिस बल की मदद से नगर निगम प्रशासन की ओर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एलमदास, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें