08 कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर।
- फोटो : RISHIKESH
कोतवाली पुलिस ने कार में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी है। कार से बरामद 14 पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम को पुलिस श्यामपुर फाटक पर वाहनों को रोक कर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार से उतर कर भाग गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांड की 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।